उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर उबाल,बाजार बंद और सड़कों पर संगठन,जानिए मस्जिद की वैधता को लेकर क्यों हो रहा बवाल
Uttarkashi masjid controversy: उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। समुदाय विशेष के एक संगठन की और से उत्तरकाशी में बाजार बंद करने और जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। संगठन के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। संगठन का आरोप है कि मस्जिद अवैध है, जिसको हटाने की मांग तेज हो गई है।
हालांकि प्रशासन की और से इसे सही ठहराने और ऐसे संगठनों को रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। बावजूद इसके कुछ संगठन सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। संगठन की रैली को रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरियर लगाए गए हैं।

बाजार बंद कराए गए
पुलिस ने रैली को रोकने के लिए तीन जगह पर बैरियर लगाए है। सिंगल तिराहा सहित भटवाड़ी रोड ओर भैरव चौक में बैरियर के साथ भारी पुलिस बल तैनात है। मस्जिद को लेकर निकाली जा रही जनाक्रोश रैली के चलते बाजार बंद कराए गए हैं। बता दें कि उत्तरकाशी में मस्जिद पुरानी है। एक समुदाय के धार्मिक संगठन की ओर से इसे अवैध बताया जा रहा है।
प्रशासन ने अवैध मानने से किया इनकार
हालांकि जिला प्रशासन इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बने होने को लेकर जानकारी सार्वजनिक कर चुका है। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय मे फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस की और से कहा गया कि कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की सख्त निगरानी है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामकता न फैलाएं, कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
ये है पूरा मामला
बीते दिनों विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों द्वारा अवैध अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी को भी शिकायत की। मस्जिद की वैधता को लेकर हिंदू संगठनों ने आरटीआई में जानकारी मांगी थी, शुरुआत में आधी-अधूरी जानकारी में मस्जिद से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध न होने की जानकारी दी गई। हालांकि, बाद में इसे लेकर पूरी जानकारी देते हुए मस्जिद को वैध बताया गया।
आज शहर में रैली और बाजार बंद
दूसरे समुदाय के लोगों ने भी जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर मस्जिद की जमीन से जुड़े रजिस्ट्री, खाता-खतौनी व सुन्नी वक्फ बोर्ड संबंधी दस्तावेज सौंपे थे। तब ये मामला शांत हो गया। लेकिन अब एक बार फिर एक संगठन ने दोबारा मस्जिद को अवैध बताते हुए 24 अक्तूबर को रैली बुलाई। जिसके बाद समुदाय विशेष ने सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। जिसके बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications