Uttarkashi Accident: गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर आने से हुआ बड़ा हादसा,वाहन खाई में गिरा, चार की मौत
गंगोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी के सैंज में एक वाहन नदी में गिर गया। वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को गंगोत्री हाईवे के पास वाहन के दुघर्टनाग्रस्त होने की खबर मिली। जिसमें चालक समेत 6 व्यक्ति सवार थे। जिसमें तीन व्यक्तियों को घायल अवस्था में निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया और तीन व्यक्तियों के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
जबकि एक घायल की रास्ते में ले जाते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन उत्तरकाशी से अपने गांव द्वारी भटवाड़ी जा रहे थे। मनेरी से आगे सैंज के पास पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वहां गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे भागीरथी नदी के तट पर जा गिरा जिसमें तीन लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई। तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
मृतकों का नाम पता -
1. इंदिरा देवी पत्नी स्वर्गीय उत्तम सिंह निवासी ग्राम द्वारी जनपद उत्तरकाशी उम्र 51 वर्ष।
2. करण लाल पुत्र सेवालाल निवासी सालंग भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 52 वर्ष ।
3. आशा देवी पत्नी मंगलदास निवासी द्वारी भटवारी उत्तरकाशी उम्र 41 वर्ष।
04.दुर्गा देवी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष।
घायलों का नाम
1. आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी पटवारी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक)
2.लुद्रा सिंह उर्फ राजा पुत्र योगेश सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष।












Click it and Unblock the Notifications