Uttarakhand Weather News: फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानिए कब तक
Uttarakhand Weather news: उत्तराखंड में बीते दो दिन से मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन एक बार फिर मंगलवार 25 फरवरी से मौसम बदलने का अनुमान लगाया गया है। इससे पहले भी बर्फबारी और बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से फिर अलर्ट आया है।
मंगलवार 25 फरवरी और बुधवार 26 फरवरी को उत्तराखंड में फिर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी का मुखबा हर्षिल का प्रस्तावित दौरा भी 26 या 27 फरवरी को बताया जा रहा है। जिसको लेकर प्रशासन की और से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐसे में सबकी निगाहें अब मौसम पर ही टिकी हुई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 25 फरवरी को उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश होगी। 3 जिले गढ़वाल मंडल और 2 जिले कुमाऊं मंडल के शामिल हैं। बुधवार 26 फरवरी को भी राज्य के 5 जिलों में बारिश होगी। बुधवार को भी गढ़वाल मंडल के 3 और कुमाऊं मंडल के 2 जिलों में बारिश होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश होगी। वहीं कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 फरवरी को राज्य इन पांच जिलों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 26 और 27 फरवरी को भी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तराखंड में रुक-रुक कर मौसम बदल रहा है। ठंडी हवाओं के बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 फरवरी को देहरादून समेत उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।












Click it and Unblock the Notifications