Uttarakhand weather: उमस और गर्मी से राहत, ठंड की दस्तक, जानिए कब तक जारी रहेगी बारिश
Uttarakhand weather update देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से बारिश का क्रम जारी है। जिससे गर्मी और उमस से अब लोगों को पूरी तरह से राहत मिल गई है। हालांकि मानसून कब विदा लेगा इसको लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।
मौसम विभाग की मानें तो 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि आज देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।अन्य जिलों में भी जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं।

शुक्रवार देर रात से मौसम ने करवट बदली और रात में झमाझम बारिश हुई। जो कि शनिवार को भी जारी है। इस बीच मौसम में रात में हल्की ठंडक का भी एहसास हो रहा है। इस बीच चारों धामों में भी रुक रुक कर बारिश हो रही है। राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
इस बीच बारिश से प्रदेश में करीब 100 सड़कें बंद हैं। इनमें सबसे अधिक 16 मोटर मार्ग चमोली में बंद है। जिसमें ग्रामीण मोटर मार्ग ज्यादा है। चमोली के धारकोट गांव में भूस्खलन होने से मकान में दरारें आ गई है। जिसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्रशासन ने गांव में 10 मकान को अति संवेदनशील माना है और इन मकानों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है। प्रशासन ने गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने की बात भी कही है।












Click it and Unblock the Notifications