Uttarakhand Weather Update: जोशीमठ समेत 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, बढ़ सकती है मुश्किलें

मसूरी और जोशीमठ में आज स्नोफॉल होने के आसार हैं।मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश का दौर अगले दो दिनों तक यानी कि 13 जनवरी तक जारी रहेगा।

Uttarakhand Weather Update:

Recommended Video

      Joshimath Sinking: जोशीमठ में बढ़ सकती है मुसीबत, Uttarakhand में बारिश का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी

      Uttarakhand Weather Update: पूरा उत्तर भारत इस वक्त भयंकर ठंड की चपेट में है। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। कोहरे और शीतलहर ने पहाड़वासियों का जीना मुहाल किया हुआ है तो वही मौसम विभाग का नया अपडेट लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। दरअसल आईएमडी ने यहां के सात जिलों में बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी की आशंका को व्यक्त की है, जिससे ठंड़ बढ़ने के पूरे आसार तो हैं ही बल्कि बारिश और बर्फबारी की वजह से जोशीमठ में चल रहे जमीदोंज के काम में रूकावट भी पैदा हो सकती है। गौरतलब है कि आपदा के शिकार जोशीमठ में भूधंसाव के कारण घरों और होटलों में दरार आ गई हैं, जिसकी वजह से प्रशासन अब चिह्नित घरों और होटलों को ढहाने का काम कर रहा है।

      fog

      आपको बता दें कि जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है उनके नाम हैं देहरादून, रुद्रप्रयाग,टिहरी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, हरिद्वार, उधमसिंह, चमोली और पिथौरागढ़, जबकि उत्तरकाशी के गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू भी हो गई है तो वहीं मसूरी और जोशीमठ में आज स्नोफॉल होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश का दौर अगले दो दिनों तक यानी कि 13 जनवरी तक जारी रहेगा और इसकी वजह से ठंड बढ़ेगी और तापमान गिरेगा। मौसम विभाग ने उपरोक्त जगहों पर Yellow Alert जारी किया है।

      Uttarakhand Weather Update:

      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में आई आपदा को देखते हुए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया है तो वहीं मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया । जबकि धामी सरकार प्रभावित लोगों के रहने, खाने-पीने के इंतजाम में पूरी तरह से जुटी हुई है तो वहीं कांग्रेस आलाकमान ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है कि वो भी जी-जान से जोशीमठ आपदा से ग्रसित लोगों की मदद करें। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी कहा कि आपदा की इस घड़ी में वो और उनकी पार्टी पूरी तरह से जोशीमठ वालों के साथ है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+