उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश व बर्फबारी का दौर, बढ़ी ठिठुरन, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार से ही मौसम के बदलने के साथ ही दिनभर बारिश और बर्फबारी के आसार बने रहे। सोमवार को सुबह से ही पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की सूचना है। इस बीच देहरादून में झमाझम बारिश हुई है। जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

Uttarakhand weather update Once again rain and snowfall chill increased, know how long weather last.

मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात निचले इलाकों में भारी बारिश और गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में मौसम के करवट लेने के साथ ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

बदरीनाथ, केदारनाथ, हर्षिल, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम समेत आसपास की तमाम चोटियों में देर शाम हल्का हिमपात हुआ। वहीं निचले क्षेत्रों में बादल छाये रहे। देहरादून में बारिश का क्रम जारी है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश भर के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन बीते शनिवार से मौसम ने करवट ली है।

रविवार देर शाम से चोटियों पर बर्फबारी होने से रात से ही ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में सोमवार और मंगलवार को 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान निचले इलाकों में भी गरज चमक के साथ ओलावृष्टि व कहीं कहीं भारी वर्षा की भी चेतावनी है। जिससे तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। मौसम के बदलते मिजाज और जलवायु परिवर्तन का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है।

साल में तीसरी बार रविवार को चारों धामों समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। इस साल फरवरी के शुरुआत में साल की पहली और पांच फरवरी को दूसरी बार बारिश व बर्फबारी हुई थी। इसके बाद रविवार को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के तीसरी बार बर्फबारी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+