Uttarakhand weather: बर्फबारी से बढ़ी ठंड,यहां फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना,आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को उत्तरकाशी के यमुनोत्री में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को​ मिली। चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ। साथ ही कई इलाकों में चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। जिससे मैदान तक ठंड का असर दिखने लगा है।

उत्तरकाशी जिले में बारिश से भी ठंड बढ़ गई है। सुबह शाम ठंड के साथ ही दिन में भी अब गुनगुनी धूप का मौसम होने लगा। जिससे ठंड का एहसास हो गया है। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी ने ठंड को बढ़ा दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों का असर देखा जा रहा है, जहाँ कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश हो रही है, जबकि चोटियों पर बर्फ की चादर भी बिछ गई है।

Uttarakhand weather update Cold increased snowfall possibility rain pattern mausham ka kaisa mizaz

सर्दी का असर
जिससे निचले इलाकों में भी सर्दी का असर महसूस होने लगा है। धीरे-धीरे पारे में गिरावट आ रही है और अब पूरे प्रदेश में सुबह और शाम को ठंडक बढ़ने लगी है। 23 अक्टूबर के लिए दो जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार 23 अक्टूबर को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

बर्फबारी होने की उम्मीद
बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की निचले इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। आगामी दिनों में पहाड़ी इलाकों में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। देहरादून की बात करें तो सुबह कोहरा और सुबह शाम ठंड पड़ने लगी है।

दिन में गुनगुनी धूप का मौसम
दिन में गुनगुनी धूप का मौसम हो गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है। बता दें कि चार धाम यात्रा भी अब समापन की और है। 2 नवंबर को गंगोत्री, 3 को केदारनाथ, यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। इन इलाकों में भी अब ठंड का प्रकोप नजर आने लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+