Uttarakhand Weather नए साल के जश्न से पहले बारिश और बर्फबारी के आसार, जानिए कहां और कब हो सकता है हिमपात
Uttarakhand Weather उत्तराखंड में नए साल से पहले मौसम बदलने की संभावना है। 31 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम का यही हाल रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं।
नए साल पर भी पर्यटकों को पहाड़ों में बर्फबारी का नजारा देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में 30-31 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कोहरे के चलते मौसम विभाग ने दो जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर से लेकर 1 और 2 जनवरी के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
पूर्वानुमान के अनुसार 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिलावार स्थिति देखें तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं।
घने कोहरे के कारण उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।आने वाले दिनों में उधम सिंह नगर और हरिद्वार के साथ-साथ देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में भी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 जनवरी के बाद आने वाले पहले सप्ताह में राज्य में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना फिलहाल नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications