Uttarakhand weather: नए साल के जश्न से पहले पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए कब होगी बारिश, आया बड़ा अपडेट

उत्तराखंड में नए साल के जश्न से पहले जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है। लंंबे समये बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर 23 दिसंबर से हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैंं।

Uttarakhand weather severe cold before New Year celebrations, know when rain, big update has come.

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।

उत्तराखंड में कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे सुबह शाम जबरदस्त ठंड पड़ रही है। प्रदेश भर में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बारिश न होने की वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी नहीं हो रही है। विंटर बारिश न होने की वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी नहीं हो पा रही है। सूखी ठंड होने की यही वजह है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी 23 दिसंबर से मौसम बदलने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार है।

मौसम विभाग ने एकबार फिर से प्रदेशभर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 1 से 2 दिनों तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 व 23 दिसंबर को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में इसका असर देखने को मिल सकता है। खासकर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं, हालांकि 24 दिसंबर से मौसम विभाग में प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का अनुमान जाता है। साफ है कि नए साल के जश्न से पहले उत्तराखंड में मौसम बदलने जा रहा है। जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ने जा रही है। इसी तरह के मौसम में नए साल के स्वागत के लिए बर्फबारी भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+