उत्तराखंड:बारिश का कहर, यमुनोत्री यात्रा पर ब्रेक, प्रदेश में 229 सड़कें बंद,इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने तीन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया

देहरादून, 2 अगस्त। उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। मंगलवार को भी प्रदेशभर के कई इलाकों में बारिश का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, चंपावत व उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के बाद प्रदेशभर में सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से 14 स्टेट हाईवे समेत कुल 229 सड़कें बंद हो गईं। यमुनोत्री पैदल मार्ग नहीं खुलने के कारण धाम की यात्रा तीसरे दिन भी बंद रही। बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री की यात्रा का संचालन सुचारू कर दिया गया है।

uttarakhand weather heavy rains alert wreaks havoc break on Yamunotri Yatra

24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। जगह-जगह भूस्खलन आने से पहाड़ी मार्ग बंद है। उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम खराब है। चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं अगले 24 घंटे के अंदर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

यमुनोत्री पैदल मार्ग नहीं खुला, यात्रा बंद
चारधाम यात्रा मार्ग बाधित है। हालांकि बदरीनाथ हाईवे पर यातायात का संचालन हो रहा है। सोमवार को बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ खचड़ानाला पर यातायात आखिरकार 15 घंटे बाद शाम चार बजे सुचारू हो पाया। केदारनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारु रही। भंडेलीगाड़ में ध्वस्त यमुनोत्री पैदल मार्ग नहीं खुलने के कारण धाम की यात्रा तीसरे दिन भी बंद रही। पौड़ी जनपद के जोगड़ी गांव में रविवार रात बादल फटने से कई खेतों में मलबा भर गया। जिससे फसल चौपट हो गई। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। लगातार बारिश होने से मैदानी इलाकों में गंगा व अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है।

नदी में फंसी कार, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
ऋषिकेश में सोमवार रात उफनती बीन नदी में एक कार फंस गई। कार में नोएडा के दो और ऋषिकेश का एक युवक था। रात करीब एक बजे एक युवक ने आपदा कंट्रोल रूम को उनके नदी में फंसे होने की सूचना दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची व रात के अंधेरे में तीनों युवकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। वहीं रस्सों के सहारे कार को भी किसी तरह से बाहर निकाला। प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से 14 स्टेट हाईवे समेत कुल 229 सड़कें बंद हो गईं। सोमवार को 86 सड़कों को खोला जा सका।

प्रदेश में 14 स्टेट हाईवे समेत 229 सड़कें बंद
प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से 14 स्टेट हाईवे समेत कुल 229 सड़कें बंद हो गईं। सोमवार को 86 सड़कों को खोला जा सका। सड़कों को खोलने के काम में 297 जेसीबी मशीनों को लगाया गया। लोनिवि की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसारए प्रदेश में 14 स्टेट हाईवेए 7 मुख्य जिला मार्गए 9 अन्य जिला मार्गए 73 ग्रामीण सड़कें और 126 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+