Uttarakhand weather बदलने वाला है मौसम, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, जानिए कब से

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे सुबह शाम तो ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन भर चटक धूप से गर्मी का एहसास भी हो रहा है। जिससे लोग बीमार भी हो रहे हैं और बुखार और जुकाम के साथ अन्य ​बीमारियों की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में अब सबको इस सीजन की बारिश का इंतजार है।

प्रदेश में अक्टूबर की शुरुआत में मानसून के विदा होने के बाद से मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। लेकिन अब मौसम विभाग की और से राहत की खबर आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होने के आसार जताए हैं।

Uttarakhand weather going to chang cold will increase due to rain and snowfall know from when

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आठ और नौ दिसंबर को उत्तराखंड के खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही चोटियों पर बर्फबारी के भी आसार हैं।

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुंसार, अगले दो दिन तक उत्तराखंड मौसम शुष्क बने रहने की सम्भवना है। अगले दो दिन बाद यानी सात दिसंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड समेत आसपास के हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होने के आसार हैं। जिससे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की सम्भवना है और पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी के भी आसार बन रहे हैं।

बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड बढ़ सकती है। बता दें कि पहाड़ों में बर्फबारी न होने से लोग मायूस हैं। ​इसका असर पर्यटन पर भी पडना तय है। आने वाले समय में क्रिसमस और न्यू इयर का सेलीब्रेशन होना है। इससे पहले अगर बर्फबारी नहीं हुई तो इसका नुकसान पर्यटन को उठाना पड़ सकता है। ऐसे में सबको मौसम के बदलने का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+