Uttarakhand Weather: सूखी ठंड का प्रकोप, मौसम विभाग ने हल्की बारिश और बर्फबारी की जताई संभावना जानिए कब
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में बीते दिनों से जबरदस्त ठंड का प्रकोप पड़ रहा है। सूखी ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बारिश न होने से सूखी ठंड परेशानी खड़ी कर रही है। आने वाले दिनों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।
सर्दी में इस बार मानसून का रूठा हुआ रवैया जारी है। सूखी ठंड से जहां तापमान में गिरावट महसूस हो रही है, वहीं बरसात की कमी प्रदेशवासियों को कोई विशेष राहत देती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने 4 से 7 दिसंबर के बीच पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

हालांकि मैदानी जिलों के लिए फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक चंदर सिंह तोमर के अनुसार 4 दिसंबर से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। मौसम निदेशक ने बताया कि जलवायु परिवर्तन का स्पष्ट असर इस बार तापमान के पैटर्न में दिखाई दे रहा है।
मैदानी क्षेत्रों में जहां तापमान सामान्य बना हुआ है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में असामान्य बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मसूरी, मुक्तेश्वर समेत कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 11 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है। बुधवार को मसूरी का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो दिसंबर के हिसाब से काफी अधिक है।
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का समापन हो चुका है। अब शीतकाल यात्रा चल रही है। ऐसे में सर्द मौसम का पर्यटकों को भी लाभ होता दिख रहा है। हालांकि पर्यटकों को उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी का इंतजार है। पर्यटकों को उम्मीद है कि न्यू इयर से पहले प्रदेश का मौसम सुहावना हो जाएगा और जगह जगह बर्फबारी होने से ठंड का असर और बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications