Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तराखंड में फिर होगी बारिश व बर्फबारी, जानिए कब से और कहां-कहां बदलेगा मौसम, क्या है अपडेट

Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। आजकल सुबह कोहरे और कड़ाके की ठंड से शुरूआत हो रही है। ​दोपहर में हल्की धूप भी निकल रही है। जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Recommended Video

    पहाड़ी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

    एक दो दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है। तीन और चार जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन मौसम विभाग ने अगले 5 जनवरी से पहाड़ों पर हल्की बरसात और बर्फबारी की संभावना जताई है। ऊंचे इलाकों में मौसम विभाग ने बर्फबारी की संभावना जताई है।

    Uttarakhand weather dehradun imd alert rain and snowfall again know when where change what update

    2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले पर्वतीय जिलों में बर्फबारी होने की संभावना है। नए साल में उत्तराखंड में कोहरा और कड़ाके की ठंड से स्वागत हुआ है। बीते 31 दिसंबर से पहले बर्फबारी हुई थी, जिससे पर्यटकों को नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी भी मिली। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह दिखा। अब नए साल में तीन से चार दिन मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन इस साल की पहली बर्फबारी 5 जनवरी से देखने को मिल सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पुनः सक्रिय होने जा रहा है। जिसका असर पांच जनवरी से दिखना शुरू हो जाएगा। नैनीताल में छह जनवरी को हल्की वर्षा हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना रहेगी। मैदानी इलाके में कोहरा कम हो सकता है। राजधानी देहरादून में आज सुबह की शुरूआत कोहरे से हुई है। सुबह शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है।

    मसूरी में भी मौसम शुष्क बना हुआ है। बर्फबारी न होने से स्थानीय लोग मायूस हैं। देहरादून में कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण अहमदाबाद से देहरादून आ रही इंडिगो की उड़ान आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद देरी से एयरपोर्ट पर उतरी। जिसके चलते दो और फ्लाइट के समय में बदलाव करना पड़ा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+