Uttarakhand Weather हाड़कंपा देने वाली ठंड का कहर, बारिश और बर्फबारी को लेकर आया बड़ा अपडेट
Uttarakhand Weather उत्तराखंड इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ों में कड़ाके की ठंड तो मैदानों में घना कोहरा भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। बीते कुछ दिनों से मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। जिससे आने वाले दिनों में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।
उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी है। सुबह शाम ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। जबकि दिन में हल्की धूप से भी काफी राहत मिल रही है। उधर अब तक पहाड़ों में बर्फबारी न होने से परेशानियां बढ़ती जा रही है।

क्रिसमस और नए साल के जश्न में बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों को अब तक मायूसी हाथ लगी है। मसूरी, हर्षिल समेत कई पर्यटक स्थलों पर पर्यटक तो पहुंच रहे हैं, लेकिन बर्फ न दिखने से मायूस हो रहे हैं। अभी नए साल पर लोगों को हिमपात का इंतजार है।
उत्तराखंड मौसम विभाग की मानें तो आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अंदेशा जताया गया है।
प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी जनपदों के मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इनके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी जनपदों के मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। देहरादून में सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए हैं। बीते कई दिनों से ऐसा मौसम बना हुआ है।
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाने से शुक्रवार को शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भीषण शीत दिवस रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications