Uttarakhand weather:तीन दिन जरा संभलकर, इन जिलों के लिए भारी गुजर सकते हैं आने वाले दिन- RED ALERT
उत्तराखंड में तीन दिन यानि 4, 5 और 6 जुलाई को भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में तीन दिन उत्तराखंड के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण बताए गए है।
मौसम विभाग ने कुमाऊं के लिए बहुत तेज बारिश की आशंका को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी बारिश होगी और इनके लिए येलो अलर्ट जारी है।.

मौसम के लिहाज से अगले तीन दिन संवेदनशील हैं। अतिवृष्टि यानी बहुत ज्यादा बारिश की आशंका जताई है। चार धाम यात्रा में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। कुमाऊं मंडल में भारी बारिश के रेड अलर्ट के कारण नैनीताल, उधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर जिलों में कक्षा एक से 12वीं तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
अलर्ट को देखते हुए आज गुरुवार को 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद रखा गया है। सभी जिलों में स्थानीय पुलिस ने नदी किनारे और तटीय इलाकों में न जाने की अपील जारी की है। इसके लिए पुलिस भी तैनात की गई है। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने को आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा है।
हल्द्वानी समेत कुमाऊं के कई इलाकों में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी कहर बनकर बरसी। नदी- नाले उफान पर आ गए, जहां-तहां जलभराव और भूस्खलन से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कुमाऊं की 81 समेत प्रदेश में 125 सड़कें बंद हो गई हैं।
हालांकि आज सुबह से देहरादून समेत कई जिलों में मौसम सुबह से खुला हुआ है। घने बादलों के बीच थोड़ा सा धूप भी निकली हुई है। जो कि बीच बीच में बादलों के साथ आंख मिचौली खेल रहे हैं। ऐसे में बारिश होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications