Uttarakhand: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने किया नमन
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। धामी ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने भाव प्रकट करते हुए लिखा कि अपनी विलक्षण प्रतिभा से गणना के नवीन सिद्धांतों का प्रतिपादन कर गणितीय क्षेत्र को समृद्ध बनाने वाले देश के गौरव महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।विनम्र श्रद्धांजलि !

ज्ञात हो कि महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन काे गणित का जादूगर भी कहा जाता है। उन्होंने गणित को लेकर छोटी उम्र में ही कई सिद्धांत और लगभग साढ़े 3 हजार से अधिक सूत्र दिए। गणित के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान को लेकर उनकी जयंती के दिन यानी 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है।
श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि 26 अप्रैल को आती है। 26 अप्रैल 1930 को मद्रास में केवल 33 वर्ष की उम्र में श्रीनिवास रामानुजन का निधन हुआ था। इस महान विद्वान् का जन्म मद्रास से 400 किलोमीटर दूर ईरोड में एक ब्राह्मण परिवार में 22 दिसंबर 1887 को हुआ था। उनकी माता का नाम कोमलताम्मल और पिता का नाम श्रीनिवास अयंगर था।
यह भी पढ़ें Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की पत्रकार पालकी शर्मा के भाषण की सराहना, साझा किए अपने विचार












Click it and Unblock the Notifications