Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की पत्रकार पालकी शर्मा के भाषण की सराहना, साझा किए अपने विचार
Uttarakhand: पत्रकार पालकी शर्मा के ऑक्सफोर्ड यूनियन में दिए गए संबोधन की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। ऑक्सफोर्ड यूनियन में पालकी शर्मा ने बताया था कि किस तरह से मोदी का भारत सही रास्ते पर है। पालकी के इस भाषण की तारीफ पीएम मोदी से लेकर उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी की है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पालकी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुआ लिखा कि 2014 के बाद से भारत की प्रगति और विकास के बारे में तथ्य सुनना अद्भुत है। आर्थिक प्रगति से लेकर सामाजिक परिवर्तन तक, यह एक राष्ट्र के दिल और आत्मा के माध्यम से एक अद्भुत यात्रा थी, जो दुनिया को प्रेरित और मोहित करती रही है।
ज्ञात हो कि पालकी का भाषण एक साल से भी अधिक समय पहले दिया गया था। पालकी ने कहा कि वह इतने सारे लोगों के जरिए उनके भाषण को लेकर मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पालकी के भाषण की तारीफ करते हुए कहा है कि आपने पूरे भारत में हो रहे व्यापक परिवर्तनों की अद्भुत झलक पेश की है. ज्ञात हो कि पालकी शर्मा विदेश मामलों की विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में वह फर्स्टपोस्ट की प्रबंध संपादक हैं।
यह भी पढ़ें उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने की अपील, पहले मतदान, फिर जलपान












Click it and Unblock the Notifications