Uttarakhand news: धामी सरकार के दायित्वधारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन,जानिए कितना मानदेय और क्या सुविधाएं

Uttarakhand news: धामी सरकार में बनाए गए दायित्वधारियों के मानदेय और सुविधाओं को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। बीते दिनों जारी की गई सूचियों में 21 दायित्वधारी बनाए गए हैं। जिन्हें विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों व समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सलाहकार के पद पर दायित्वधारी बनाए हैं। जिन पर इस बार ज्यादा बजट खर्च होगा।

Uttarakhand pushkar Dhami government dayitwadhari increased salary, know how much honorarium

सरकार की ओर से दायित्वधारियों को हर महीने 45,000 रुपये मानदेय के रूप में मिलेंगे। साथ ही दायित्वधारी किराये की टैक्सी प्रयोग में लाएंगे तो उनकी बढ़ी हुई दरों से हर महीने 80 हजार रुपये का भुगतान होगा।

दायित्वधारियों को हर महीने 45,000 रुपये मानदेय के साथ सुविधाओं पर होने वाले सभी खर्च का वहन संबंधित विभाग, निगम, आयोग या बोर्ड करेंगे, जिनमें वे नामित हुए हैं। शासनादेश के मुताबिक, दायित्वधारियों के लिए सरकारी वाहन उपलब्ध न होने पर वे टैक्सी किराये पर ले सकते हैं।

अभी तक टैक्सी का किराया प्रति माह 60 हजार रुपये निर्धारित था, जिसे 20 हजार बढ़ाकर 80 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इस मासिक किराये में वाहन के साथ वाहन चालक, वाहन की देखरेख व ईंधन का खर्च भी शामिल है। यदि दायित्वधारी स्वयं का वाहन प्रयोग में लाएंगे तो उन्हें 40 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान होगा।

दायित्वधारियों की सुविधाएं

  • सरकारी आवास/ कार्यालय उपलब्ध न होने पर कार्यालय सह आवासीय भत्ता अधिकतम 25 हजार रुपये प्रतिमाह।
  • सरकारी दफ्तर है तो कार्यालय भत्ता अधिकतम 10 हजार प्रतिमाह और आवास भत्ता अधिकतम 15 हजार रुपये।
  • मोबाइल फोन का हर महीने एकमुश्त 2000 रुपये प्रतिमाह।
  • सरकारी कर्मचारी या चपरासी न होने पर 15 हजार रुपये प्रतिमाह पर एक वैयक्तिक सहायक और 12 हजार रुपये प्रतिमाह में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रख सकेंगे।
  • रेल द्वारा यात्रा करने पर उच्चतम श्रेणी में एक बर्थ तथा वायुयान से यात्रा में एक सीट मिलेगी।
  • एक महीने दो बार वायुयान यात्रा का भत्ता मिलेगा। यात्राओं के दौरान सर्किट हाउस या अन्य सरकारी निरीक्षण भवन में ठहरने की सुविधा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+