युवाओं के लिए अफसर बनने का सुनहरा मौका, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने की PCS के पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी

Uttarakhand Public Service Commission उत्तराखंड में अफसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में पीसीएस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें 123 खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है।

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई तय की गई है। इच्छुक युवा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Uttarakhand Public Service Commission notification recruitment PCS posts opportunity youth officers

परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई होगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 3 जून से 12 जून 2025 तक की रखी गई है। प्रदेश में कुल 123 विभिन्न पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें से सामान्य सीटों की संख्या 80 होगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए 16 सीट आरक्षित होंगी। जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए तीन सीट आरक्षित की गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 15 सीटें आरक्षित रहेंगी। जबकि ईडब्ल्यूएस केटेगरी के छात्रों के लिए कल 9 सीटें आरक्षित की गई हैं।

  • पीसीएस के पदों पर हो रही भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा आयोजित कराई जाएगी और इसके बाद साक्षात्कार होगा। जिसके बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।
  • प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी, जबकि मुख्य परीक्षा लिखित होगी।
  • प्रारंभिक परीक्षा में प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन का होगा जो की 150 अंकों का होगा। द्वितीय प्रश्न पत्र सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा होगी जो की 150 अंकों की ही होगी।
  • मुख्य परीक्षा कुल 1500 अंकों की होगी। जिसमें सामान्य हिंदी (150 अंक), निबंध (150 अंक), सामान्य अध्ययन के 6 पेपर (प्रत्येक 200 अंक) होंगे।
  • इसके अलावा साक्षात्कार भी 150 अंकों का होग। इस तरह मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार कुल 1650 अंक की होगी।

जानिए कहां कितने पद-

  • डिप्टी कलेक्टर के लिए तीन
  • पुलिस उपाधीक्षक के लिए सात
  • वित्त अधिकारी के लिए 10
  • सहायक निदेशक वित्त विभाग के 6
  • उप निबंधक श्रेणी 2 के लिए 12
  • सहायक आयुक्त राज्य कर के लिए 13
  • राज्य कर अधिकारी के 17
  • सहायक नगर आयुक्त शहरी विकास के 7
  • कार्य अधिकारी जिला पंचायत के 2
  • उप शिक्षा अधिकारी शिक्षा विभाग के लिए 15
  • जिला समाज कल्याण के 2
  • अधीक्षक राजकीय भिक्षुक गृह के 3
  • सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा के लिए 4
  • सहायक गन्ना आयुक्त का 1
  • जिला परिवीक्षा अधिकारी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का 1
  • सूचना अधिकारी सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के 3
  • संपादक सूचना विभाग का 1
  • फीचर लेखक सूचना विभाग का 1
  • सहायक निदेशक कृषि विभाग के 8
  • सहायक निदेशक संख्याकिय की शाखा का 1
  • खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी के 2
  • प्रादेशिक मौन विशेषज्ञ के 2
  • संख्या की अधिकारी नियोजन शाखा का 1
  • जिला पर्यटन अधिकारी के 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+