अग्निवीर भर्ती की दौड़ में हुआ बाहर तो युवक ने मौत को लगा लिया गले, जानिए क्यों
अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर युवक ने की आत्महत्या
देहरादून, 26 अगस्त। अग्निवीर भर्ती की दौड़ में असफल होने पर एक युवक ने जिदंगी की दौड़ से हार मानकर आत्महत्या कर ली। सतपुली तहसील क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि युवक ने अग्निवीर भर्ती में असफल होने के कारण की आत्महत्या की है। भर्ती का यह युवक का अंतिम वर्ष था। घटना की जानकारी युवक के परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी। जिसके बाद ग्राम सभा की ओर से पंचनामा कर तहसील में दिया गया। परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमॉर्टम के शव उन्हें सौंप दिया गया।

23 साल के युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
पौड़ी गढ़वाल के तहसील सतपुली के अंतर्गत ग्राम नौगांव कमन्दा में अग्निवीर भर्ती के दौरान असफल होने पर 23 साल के युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक अग्निवीर भर्ती में कोटद्वार गया था। यह उसका यह अंतिम साल था। भर्ती में बाहर हो जाने के कारण उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। राजस्व पुलिस ने बताया कि 23 साल के युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार बीती देर शाम कोटद्वार से वापस लौटा था। जिसके बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गयां सुबह जब परिजन उसे उठाने के लिए उसके कमरे में गए तो वह कमरे की छत पर फंदा लगाकर लटका हुआ मिला।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications