उत्तराखंड में पेपर लीक! UKSSSC का एग्जाम शुरू होते ही आधे घंटे में तीन पन्ने हुए वायरल, मचा बवाल, जांच शुरू

Uttarakhand UKSSSC paper leak controversy: उत्तराखंड में एक बार फिर पेपर लीक का मुद्दा गरमा गया है। यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा फिर विवादों में आ गई। आरोप है कि पेपर शुरू होते आधे घंटे में तीन पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिसके बाद छात्रों ने पेपरलीक होने की आशंका जताई है।

पेपरलीक होने की आशंका को देखते हुए छात्रों में एक बार फिर गुस्सा है और प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यूकेएसएसएससी ने एसएसपी दून व एसटीएफ को जांच के लिए पत्र भेजा है। सोशल मीडिया में पेपरलीक होने की आशंका से एक बार फिर बवाल मचा हुआ है।

Uttarakhand paper leak controversy Three pages went viral half an hour UKSSSC exam starting sparking uproar investigation underway

बीते रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेशभर में 445 केंद्रों पर सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शुरू होते ही 35 मिनट में एक परीक्षा केंद्र से पेपर के तीन पन्ने सोशल मीडिया में वायरल हो गए। दावा किया गया कि पेपर लीक है। अभ्यर्थियों का दावा है कि पेपर एक जैसे पाए गए। यूकेएसएसएससी का दावा है कि हर एग्जाम सेंटर में जेमर लगे हैं। बावजूद इसके पेपर बाहर कैसे आए। इसकी जांच शुरू हो गई है। आयोग और पुलिस अपने अपने स्तर से इसकी जांच कर रहे हैं।

यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया और एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने देर रात देहरादून में प्रेस वार्ता कर दावा किया कि इसे पेपरलीक नहीं मान सकते हैं। हरिद्वार में एक सेंटर का मामला है, जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खालिद नाम के अभ्यर्थी ने स्क्रीन शॉट बहन हीना को भेजा था, बहन ने उसे शॉल्व कराने के लिए सहायक प्रोफेसर को भेजा था।

सहायक प्रोफेसर को शक हुआ तो पुलिस को शिकायत करने जा रही थी, इस बीच उन्होंने पेपर बॉबी पंवार को भेज दिया। जिसके बाद बॉबी ने पेपरलीक होने का आरोप लगा दिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि 2021 में भी यूकेएसएसएससी की पांच दिसंबर 2021 को स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। इसके लिए हाकम सिंह को आरोपी बनाया गया। हालांकि बाद में आयोग ने पेपर रद्द कर दोबारा यह परीक्षा कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+