उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का नया शिड्यूल जारी, जानिए कब होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट

Uttarakhand panchyat chunav 2025: हाईकोर्ट से चुनाव पर लगी रोक हटते ही उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी।

पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को कराया जाएगा। साथ ही 31 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी। उत्तराखंड में हरिद्वार जिला छोड़ बाकी प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं।

uttarakhand panchyat chunav 2025 New schedule three-tier elections released know when voting result will come

राज्य निर्वाचन की ओर से 21 जून को जारी अधिसूचना के बाद से ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू है। नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रमों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया था। ऐसे में अब राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के नए चुनावी कार्यक्रम को जारी कर दिया है।

इसके तहत 89 विकासखंडों और 7,499 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश के 12 जिलों में 66,418 पदों पर चुनाव होने हैं। इसमें से सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पदों, प्रधान ग्राम पंचायत के 7499 पदों, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2974 पदों और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होने हैं। प्रदेश के कुल 66,418 पदों पर चुनाव होना है, जिसके लिए प्रदेश भर में कुल 8,276 मतदान केंद्र जबकि 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

  • प्रदेश के 12 जिलों में मतदाताओं की संख्या 4,777,072
  • 2,465,702 पुरुष मतदाता और 2,310,996 महिला मतदाता साथ ही 374 अन्य मतदाता

चुनावी कार्यक्रम: पहला चरण

  • 28 जून को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी
  • 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक सुबह 8 बजे से नामांकन की प्रक्रिया
  • 7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच
  • 10 और 11 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक नाम वापसी की तिथि
  • चुनाव चिन्ह का आवंटन 14 जुलाई
  • पहले चरण का मतदान 24 जुलाई
  • मतगणना- 31 जुलाई

दूसरा चरण

  • 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक सुबह 8 बजे से नामांकन की प्रक्रिया
  • 7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच
  • 10 और 11 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक नाम वापसी
  • चुनाव चिन्ह का आवंटन 18 जुलाई
  • मतदान- 28 जुलाई
  • मतगणना- 31 जुलाई
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+