Uttarakhand nikay chunav 2024: निकाय चुनाव को लेकर सस्पेंस खत्म, कब होंगे चुनाव हो गया तय

Uttarakhand nikay chunav 2024: उत्तराखंड निकाय चुनाव 2024 कब होंगे इसको लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। सरकार की ओर से 10 नवंबर को हाईकोर्ट में कार्यक्रम पेश कर दिया जाएगा। 10 नवंबर को नगर निकाय चुनाव के अधिसूचना जारी हो जाएगी।

माना जा रहा है कि दिसंबर माह में 105 में से 102 निकायों में चुनाव कराए जाएंगे। नगर निकाय चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर ही कराए जाएंगे। ओबीसी आरक्षण की सीमा 14 फीसदी ही रहेगी।

Uttarakhand nikay chunav 2024 Suspense over civic elections decided when elections will be held

विधानसभा की प्रवर समिति ने इस बात को लेकर सहमति जता दी है कि 2011 की जनगणना के आधार पर जिस तरह 2018 के निकाय चुनाव हुए थे, वैसे ही ओबीसी आरक्षण इस बार के चुनाव में भी दिया जाएगा।

बता दें कि गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान पेश किए गए नगर निकाय संशोधन विधेयक को प्रवर समिति में भेजा गया था। भाजपा विधायकों की मांग थी कि नगर निकाय संशोधन विधेयक में ओबीसी सर्वे के लिए मानक तय किए जाएं। इससे राज्य से बाहर से आए लोगों को राज्य में ओबीसी का लाभ नहीं मिल पाएगा।

इस पर स्पीकर ने संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रवर समिति बनाई गई। इसमें सदस्य भाजपा विधायक विनोद चमोली और मुन्ना सिंह चौहान,कांग्रेस विधायक ममता राकेश, हरीश धामी व बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद को शामिल किया गया।

शहरी विकास मंत्री ने इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की है कि निकाय चुनाव के लिए अब 10 नवंबर को हाईकोर्ट में कार्यक्रम पेश कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि प्रवर समिति का कार्यकाल बढ़ाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया जाएगा। समिति का कार्यकाल आठ को खत्म हो रहा है।

फिलहाल प्रवर समिति इस पर अपनी कोई रिपोर्ट नहीं दे रही है, इसलिए अभी या तो अध्यादेश के आधार पर चुनाव होंगे, जिसके लिए दोबारा अध्यादेश लाना पड़ेगा या फिर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के आदेश को भी आधार बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+