Uttarakhand nikay chunav 2024: देहरादून की महापौर,जानिए कौन थी पहली महिला मेयर,राजनीति में दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

Dehradun nagar nigam: उत्तराखंड के सबसे बड़े और पुराने नगर निगम देहरादून निगम का अपना एक खास इतिहास है। आज हम बात कर रहे हैं देहरादून नगर निगम की पहली महिला मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा की। मनोरमा डोबरियाल शर्मा के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।

देहरादून नगर निगम के अब तक चार बार चुनाव हुए हैं। इसमें पहला चुनाव 2003 में हुआ जब पहली महिला मेयर के रूप में मनोरमा डोबरियाल शर्मा निर्वाचित हुईं। इसके बाद दो बार 2008,2013 लगातार भाजपा के विनोद चमोली मेयर चुने गए।

Uttarakhand nikay chunav 2024 Mayor Dehradun nagar nigam know who was first woman mayor many records in politics

2018 में भाजपा के सुनील उनियाल गामा मेयर बने। इस तरह अब तक एक मात्र महिला मेयर के रूप में मनोरमा डोबरियाल के नाम ही रिकॉर्ड दर्ज है। वह देहरादून नगर निगम की पहली मेयर और पहली महिला मेयर हैं। इसके अलावा मनोरमा उत्तराखंड से पहली महिला राज्यसभा सांसद भी चुनी गईं थीं।

वह उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं। मनोरमा डोबरियाल शर्मा का 59 उम्र में निधन हुआ। जिससे एक साल पहले ही मनोरमा निर्विरोध राज्यसभा के लिए सांसद चुनी गईं थीं।

उन्हें कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जाना भी चौंकाने वाला था। भाजपा ने उनके मुकाबले अंतिम समय में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और देहरादून की मेयर के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

मनोरमा डोबरियाल शर्मा आल इंडिया काउंसिल आफ मेयर की चेयरपर्सन रहीं। मेयर्स की अंतरराष्ट्रीय काउंसिल का सफल आयोजन भी उनकी क्षमताओं को दर्शाता है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पहली महिला सांसद मनोरमा शर्मा कांग्रेस में सोनिया गांधी की करीबी मानी जाती थीं।

उत्तराखंड में महिला नेताओं में उस समय मनोरमा डोबरियाल का काफी वर्चस्व था। जब मनोरमा सांसद बनीं तो सत्ता में कांग्रेस थी औ हरीश रावत सीएम थे। मनोरमा ने बतौर मेयर और सांसद महिलाओं के उत्थान के लिए काफी प्रयास किए।

मनोरमा डोबरियाल शर्मा का राजनीतिक सफर-

मनोरमा डोबरियाल शर्मा 2003 से 2008 तक देहरादून की महापौर रहीं।
2005 से 2008 तक मनोरमा आल इंडिया काउंसिल आफ मेयर की चेयरपर्सन रहीं।
2014 से 2015 तक वह राज्यसभा की सांसद रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+