Uttrarakhand news Video जब गांव के खेतों में पहुंचा बाघ का झुंड, तो मचा हड़कंप, फिर जो हुआ सब रह गए हैरान
Uttrarakhand news Video उत्तराखंड में बाघ के आतंक से दहशत बनी हुई है। लगातार पहाड़ों में बाघ की चहलकदमी से हर तरफ भय का माहौल नजर आ रहा है। इस बीच अल्मोड़ा के सल्ट तहसील में एक गांव के पास बाघ के झुंड नजर आने से हड़कंप मचा हुआ है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें कि ये हिस्सा कार्बेट नेशनल पार्क से लगा हुआ है।

उत्तराखंड में बाघ और गुलदारों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जंगल से निकलकर बाघ अब रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। अब तक एक गुलदार या बाघ की चहलकदमी दिखाई या सुनाई दे रही थी, अब एक साथ कई गुलदार या बाघ के झुंड दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। इससे लोग अब डरे हुए भी है।
खासकर सुबह शाम लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया में अल्मोड़ा के सल्ट तहसील का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाघ का झुंड गांव के खेतों में जाता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में एक साथ तीन बाघ खेतों में दौड़ते हुए नजर आए। जिसको देखकर गांव वालों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद बाघ गांव से बाहर चले गए।
पहले ही गुलदारों के आतंक से भयभीत ग्रामीणों में अब बाघों के पहाड़ चढ़ने से दहशत है। इससे पहले बीते दिनों रेडियो कालर लगा बाघ सल्ट के घचकोट, थलमाड़, शकरखोला गांव के आसपास घूमने की जानकारी सामने आ चुकी है। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि कार्बेट पार्क से सल्ट की दूरी 20 किमी है। इससे सटे गांवों के 10 सरपंचों के मोबाइल पर वन विभाग ने बाघ की लोकेशन भेजी। अधिकारियों ने उन्हें कार्बेट पार्क से इस बाघ के भटककर यहां पहुंचने की बात बताई और सतर्कता बरतने को कहा है। बाघ के आसपास के जंगल में होने की सूचना मिली है, तब से दहशत है। लोग अकेले घर से निकलने में डर रहे हैं।
उत्तराखंड: अल्मोड़ा के सल्ट में नजर आया बाघ का झुंड pic.twitter.com/JYr8NhymgI
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) January 4, 2024












Click it and Unblock the Notifications