Uttarakhand news: पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक समेत तीन की मौत
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बेड़ीनाग से गंगोलीहाट की ओर जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

दो शव देर रात तक बरामद कर लिए गए थे। तीसरा शव आज सुबह बरामद हुआ है। मृतकों में दो अल्मोड़ा व एक पिथौरागढ़ का बताया गया है। जो कि 26 से 28 वर्ष के बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात एक कैंटर बेड़ीनाग से निकला। तभी कैंटर अनियंत्रित होकर नौतस घाटी के पास लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने देर रात में ही राहत व बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय रमेश पालीवाल व 28 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई। जो कि अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।
कैंटर में सवार तीसरे व्यक्ति की देर रात तक तलाश की गई उसका कुछ पता नहीं चला। आज सुबह फिर से तीसरे व्यक्ति की खोजबीन के लिए अभियान चलाया गया। सुबह नौ बजे तीसरा शव मिला। उसकी शिनाख्त 26 वर्षीय अजय कुमार निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई।












Click it and Unblock the Notifications