Uttarakhand news: रिहायशी इलाके में यहां नजर आई गुलदार की चहलकदमी, सीसीटीवी कैमरे में दिखा तो मचा हड़कंप
Guldar uttarakhand news उत्तराखंड में बाघ और गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रूद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल समेत कई जिलों में गुलदार दिखने से दहशत बढ़ती जा रही है। इस बीच रुद्रप्रयाग के अंतर्गत बद्रीनाथ हाईवे पर गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिससे लोगों में दहशत है।

पहाड़ों से लेकर मैदान तक इन दिनों बाघ, गुलदार का आतंक बना हुआ है। इस बीच जंगलों से रिहायशी इलाकों में बाघ की चहलकदमी से लोगों में ज्यादा दहशत है। ताजा मामला रुद्रप्रयाग में गुलदार दिखने का सामने आया है, जहां नगर पालिका रुद्रप्रयाग के अंतर्गत सुविधानगर वार्ड में बद्रीनाथ हाईवे पर गत रात्रि को गुलदार नजर आया है। जो कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
बताया जा रहा है कि इससे पूर्व गत 30 दिसम्बर को बेलनी वार्ड में भी गुलदार ने एक कुत्ते का निवाला बनाया था। अब स्थानीय लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है। गुलदार के आतंक से शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं।
इससे पहले देहरादून के एयरपोर्ट में भी गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। जबकि उत्तरकाशी में गुलदार बाइक सवार पर हमला कर चुका है। इस तरह उत्तराखंड के कई इलाकों से आए दिन गुलदार और बाघ के आतंक और रिहायशी इलाकों में खबरें सामने आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications