Uttarakhand news: भजन कीर्तन के दौरान कर रहा था गलत तरीके से डांस, युवती ने टोका तो कुकर के वार से मार डाला
Uttarakhand news: उत्तराखंड के ऋषिकेश मे एक व्यक्ति ने युवती पर कुकर से हमला किया, जिससे युवती बुरी तरह घायल हो गई। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। आरोप है कि व्यक्ति भजन कीर्तन के दौरान गलत तरीके से नाच रहा था। जिस पर युवती ने टोका तो आरोपी ने युवती पर हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मायाकुंड स्थित झुग्गी झोपड़ी के पास भजन-कीर्तन चल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति कपड़े उतार कर नाचने लगा। जिस पर युवती ने आपत्ति जताई और व्यक्ति को नाचने से रोका। इस पर आरोपी ने युवती पर हमला कर दिया। जिससे युवती की जान चली गई।
ऋषिकेश के मायाकुंड में झुग्गी झोपड़ी निवासी सकल साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते रविवार रात उनके घर के पास भजन-कीर्तन चल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला शिव शंकर साहनी कपड़े उतार कर नाचने लगा। जिस पर उनकी पुत्री रूपा ने आपत्ति जताते हुए नाचने से रोका।
इसके बाद आरोपी शिव शंकर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हमला कर दिया। घटना में उनकी बेटी समेत कई लोग घायल हो गए। आरोप है कि शिव शंकर ने उनकी बेटी रूपा के सिर पर कुकर से वार किया। जिससे युवती बुरी तरह से जख्मी होकर घायल हो गई। इसके बाद युवती को एम्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लियाहै।












Click it and Unblock the Notifications