Uttarakhand news: डेंगू, चिकनगुनिया की रोकथाम को महाअभियान माइक्रो प्लान और लार्वा के लिए ऐसे काम करेंगी टीमें

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को महाअभियान चलाने जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य में सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर महाअभियान चलाया जायेगा।

अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि सभी राजकीय व निजी चिकित्सालयों में डेंगू एवं चिकनगुनिया रोगियों की स्थिति पर निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही रोगी की सूचना प्राप्त होने पर रोगी के निवास क्षेत्र में त्वरित रूप से निरोधात्मक कार्यवाही की जाए।

Uttarakhand news Maha campaign prevention of dengue chikungunya micro plan teams such work larvae

प्रतिदिन 50 घरों से नष्ट किया जायेगा लार्वा

चिकित्साअधिकारी, आशा कार्यकर्ता और अन्य विभागों की टीम घर-घर जागकर लोगों को डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर जागरूक करेंगी साथ ही अगर कहीं डेंगू का लार्वा है तो उसको नष्ट करने का काम भी करेंगी। डेंगू एवं चिकनगुनिया नियंत्रण महाअभियान के दौरान प्रत्येक आशा कार्यकत्री, आशा फैसिलिटेटर, कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर, नगर निगम/नगर पालिका, सैनेट्री सुपरवाईजर, डेंगू वॉलिटियर द्वारा अपने निर्धारित क्षेत्रों में प्रतिदिन न्यूनतम 50 घरो में डेंगू निरोधात्मक कार्यवाही की जाएगी।

संस्थानों व लोगों पर आर्थिक दण्ड का प्रावधान

राज्य में जिन स्थानों पर चेतावनी के पश्चात् भी पानी जमा होने से डेंगू मच्छर पैदा होने की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं, ऐसे संस्थानों व लोगों पर आर्थिक दण्ड का प्रावधान किया जाये ताकि जनहित में डेंगू रोग के खतरे से लोगों को बचाया जा सके व महामारी का रूप लेने से रोका जा सके। फील्ड वर्कर के लिये दैनिक घरेलू कवरेज का लक्ष्य प्रतिदिन न्यूनतम 50 घर एवं प्रति चौथे दिन मॉप अप राउड किया जायेगा।

आवासीय समितियों से सहयोग की अपील
स्वास्थ्य सचिव ने जनपद की सभी स्वंय सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, आवासीय समितियों से आग्रह किया है कि वह आगे बढ़कर डेंगू व चिकनगुनिया मुक्ति अभियान का हिस्सा बनें। सभी समितियां अपने-अपने इलाकों में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ ही यदि कहीं डेंगू का लार्वा है तो उसे खत्म करने का प्रयास करें या फिर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचित करें। सामूहिक प्रयासों से डेंगू के खतरे से लोगों को बचाया जा सकता है और इसे रोका जा सकता है।

माइक्रो प्लान बनाकर रोस्टर अनुसार फॉगिंग
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने नगर निगम को निर्देशित किया कि डेंगू व चिकनगुनिया रोग को महामारी का रूप लेने से रोकने के लिए नगर निगम/नगर निकाय माइक्रो प्लान बनाकर रोस्टर अनुसार फॉगिंग करें। ताकि प्रत्येक क्षेत्र में फॉगिंग एवं स्वच्छता अभियान चलाया जा सके। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू व चिकनगुनिया के हॉट स्पॉट चिन्हित कर निरन्तर स्वच्छता अभियान एवं डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण समबन्धित कार्यवाही की जाये। जिससे डेंगू व चिकनगुनिया रोग के मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+