Uttarakhand News: 10 साल से था प्यार, किया इनकार तो युवक ने कर दिया चाकू से वार
Uttarakhand News: रूड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवा शहीद इलाके से एक खबर सामने आ रही है जहां प्रेम प्रसंग विवाद में एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका पर पहले चाकू से हमला किया और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...
रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवा शहीद इलाके से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक, जो पिछले दस साल से एक युवती से प्रेम करता था, जब प्रेमिका ने शादी से इनकार कर दिया तो अपनी ही प्रेमिका पर करने पर अपनी प्रेमिका पर चाकुओं से हमला कर दिया।

युवक ने युवती पर चाकू से हमला किया
पहले युवक ने युवती पर चाकुओं से कई वार किए, फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, हमले के बाद युवक ने खुद के गले पर भी चाकू से वार किया और खुद को भी आग लगा ली।
घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस सेवा की मदद से दोनों को गंभीर हालत में रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाज़ुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
पिछले दस सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था
इस मामले में घायल युवती ने बताया कि उसका आरोपी युवक के साथ पिछले दस सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था लेकिन जब युवक के परिवार ने इस रिश्ते को मंज़ूरी देने से साफ इनकार कर दिया, तो युवती ने अपने लिए दूसरा रिश्ता तलाशना शुरू कर दिया। इसी बात से आहत होकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।
आपको बता दे कि जानकारी के मुताबिक युवती उत्तर प्रदेश के देवबंद के नागल क्षेत्र की निवासी है और बुग्गावाला के एक रेस्टोरेंट में काम करती थी। वहीं आरोपी युवक मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications