Uttarakhand news: देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू, जानिए किराया, टाइमिंग और रूट

Uttarakhand news: उत्तराखंड रोडवेज ने देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। आईएसबीटी में विधिवत पूजा अर्चना के बाद इस बस को रवाना किया गया। देहरादून से अयोध्या के लिए ये पहली सीधी बस सेवा है। यह सुबह 11 बजकर 30 मिनट बजे देहरादून से चलेगी और अगले दिन सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। जबकि अयोध्या से यह तीन बजे देहरादून के लिए चलेगी और अगले दिन सुबह नौ बजे यहां पहुंचेगी।

Uttarakhand news: Direct bus service started from Dehradun to Ayodhya, know fare, timing route.

दून से अयोध्या का सफर कुल 1504 किलोमीटर का है। प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने मंगलवार को देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा आरंभ कर दी। पहले दिन दून से मुरादाबाद तक की दो सवारियों ने यात्रा की। दून से अयोध्या का किराया 1054 रुपये रखा गया है।

अभी बस की मैनुअली बुकिंग हो रही है। जल्द ही इस बस को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। जिसके बाद यात्री घर बैठे फिर बस का टिकट बुक करवा सकेंगे। यह बस रोजाना पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे दून से चलेगी और अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे अयोध्या पहुंचेगी।

बस का दून से अयोध्या तक का किराया 1095 रुपये प्रति यात्री रखा गया है। बस एक तरफ से 754 किमी दूरी तय करेगी। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत बस पर दो चालक नियुक्त किए गए हैं। परिवहन निगम बुधवार से ऋषिकेश-हरिद्वार से भी अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर रहा है।

हरिद्वार डिपो की यह बस ऋषिकेश बस अड्डे से शाम सात बजे, जबकि हरिद्वार से रात साढ़े आठ बजे निकलेगी। अगले दिन दोपहर साढ़े 12 बजे बस अयोध्या पहुंचेगी और उसी शाम साढ़े पांच बजे वापसी करेगी।

अयोध्या के लिए गई बस में पहले दिन देहरादून आईएसबीटी से 16 यात्री सवार हुए। इनमें छह यात्री अयोध्या और 10 यात्री बरेली के थे। परिवहन निगम अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार से भी इस बस में आठ यात्री अयोध्या के लिए सवार हुए, जबकि शेष यात्री मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ व बाराबंकी के रहे।

ये है बस का रूट
हरिद्वार, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी होकर अयोध्या पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+