पूर्व सीएम के बेटे और कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने थामा भाजपा का दामन, 2019 में लड़ चुके हैं लोकसभा का चुनाव
Uttarakhand News: एक दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले मनीष खंडूरी ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मनीष खंडूरी पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के बेटे और पौड़ी गढ़वाल से 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। मनीष खंडूरी ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देने की जानकारी दी। जिसके बाद मनीष खंडूरी के भाजपा में जाने की चर्चा शुरू हो गई थी।
मनीष के पिता बीसी खंडूरी भाजपा के सीनियर नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। साथ ही मनीष की बहन ऋतु खंडूरी भूषण दो बार की विधायक और विधानसभा की अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में मनीष खंडूरी के भाजपा में जाने को लेकर कयासबाजी जारी थी। लेकिन आज सभी कयासबाजी पर विराम लगाते हुए मनीष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन की।

मनीष खंडूरी ने 2019 का लोकसभा चुनाव गढ़वाल सीट से लड़ा था। लेकिन वे बुरी तरह से हार गए थे। उनकी एंट्री कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ही कराई थी। राहुल ने देहरादून में हुई कांग्रेस की रैली में मनीष को सबसे पहले मंच में अपने साथ खड़ा किया। मनीष का कांग्रेस ज्वाइन करना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती मानी गई। मनीष खंडूरी के पिता भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व सीएम बीसी खंडूरी हैं। जिनके चेहरे पर भाजपा ने चुनाव भी लड़ा। बीसी खंडूरी की बेटी और मनीष की बहन ऋतु खंडूरी दो बार विधायक बनने के साथ ही वर्तमान में विधानसभा की अध्यक्ष हैं। मनीष फेसबुक कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत रहे साथ ही मीडिया इंडस्ट्री से भी काफी लंबे समय तक जुड़े रहे।












Click it and Unblock the Notifications