Uttarakhand news: जुहू बीच मुंबई में सीएम धामी ने लगाई दौड़, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, जानिए क्या दिया संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार में जुटे हैं। इस बीच सीएम धामी मुंबई पहुंचे।

जहां चुनावी कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई के जुहू बीच पर मॉर्निंग वॉक किया और वहां बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। मॉर्निंग वॉ​क के दौरान कई लोगों ने सीएम धामी के साथ सेल्फी भी ली और उत्तराखंड के बारे में जानकारी ली। सीएम धामी ने भी लोगों से काफी देर तक बातचीत की।

Uttarakhand news CM pushkar Dhami ran juhu beach Mumbai played cricket children know what message he gave

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी लोगों को चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया। सीएम धामी ने कहा कि विकास और सुशासन की पिच पर उत्तराखंड नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जब लोग हमारे प्रदेश की प्रशंसा करते हैं तो मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है।

सीएम धामी ने एक्स पर लिखा कि चुनाव प्रचार दौरे पर मुंबई में आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान जुहू में बच्चों के साथ क्रिकेट का आनंद लिया। इस अवसर पर वहाँ उपस्थित लोगों ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की।

उनसे बातचीत के दौरान उनके उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव की जानकारी और उनके सुझाव भी लिए। लोगों ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और प्रदेशवासियों द्वारा किए गए आतिथ्य की खूब प्रशंसा की। इसके उपरांत वहाँ आए सभी लोगों को चारधाम यात्रा हेतु आमंत्रित किया।

रविवार को ईस्ट मुंबई के विले वार्ले में भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के समर्थन में सीएम धामी ने चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव देश के उज्ज्वल भविष्य, विकसित भारत के संकल्प, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। जनता के आशीर्वाद से पूरे देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी की लहर है। कुछ देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं। लेकिन पूरे देश ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+