Uttarakhand News: सीएम धामी का गड़बड़ी की शिकायत पर एक्शन, छुट्टी के दिन सचिवालय खुलवाकर निकाले आदेश
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गड़बड़ी, लापरवाही सहित कई तरह के आरोपों से घिरे प्रभारी मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन शशि मोहन श्रीवास्तव को हटाकर उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सीएम धामी ने रविवार की छुट्टी के बावजूद सचिवालय खुलवाकर श्रीवास्तव को अगले आदेश तक के लिए आवास विभाग से संबद्ध कर दिया है। अपर सचिव अतर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में वरिष्ठ नगर एवं ग्राम नियोजन शालू थिंड को प्रभारी मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन की जिम्मेदारी सौंप गई है।
माना जा रहा है कि कुछ और बड़े अधिकारियों पर सरकार जल्द ही कार्रवाई कर सकती है। मुख्यमंत्री ने व्यवस्थित विकास को लेकर नगर एवं ग्रामीण नियोजन को मास्टर प्लान से लेकर भू परिवर्तन तक की जिम्मेदारी दी थी। इस प्लान से राजधानी से लेकर बद्रीनाथ धाम तक विकास कार्यों को धरातल पर उतर जा रहा है। लेकिन नगर और ग्रामीण नियोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे शशि मोहन श्रीवास्तव की लगातार शिकायतें मिल रही थी।

मुख्यमंत्री ने आम जनता से जुड़े इस अहम विभाग के प्रभारी मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन के मुताबिक श्रीवास्तव के खिलाफ काम में लापरवाही समेत कई तरह की शिकायतें हैं। सीएम के आदेश पर प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उनके खिलाफ अगली कार्रवाई हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications