Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताई वोट की ताकत और अहमियत, धर्मांतरण कानून का किया जिक्र
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वोट की ताकत और अहमियत बताते हुए धर्मांतरण कानून का जिक्र किया है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए आपके एक वोट की ताकत से ही हमारी सरकार ने धर्मांतरण रूपी महापाप को रोकने के लिए राज्य में सख्त धर्मांतरण कानून लागू किया है।'

आपको बता दे कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वोट की ताकत और अहमियत बताते हुए धर्मांतरण कानून का जिक्र किया है।












Click it and Unblock the Notifications