Uttarakhand News: सीएम धामी खटीमा में भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में हुए शामिल, कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर के खटीमा में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने बड़ी संख्या में आए लोगों को पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करवाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'खटीमा (ऊधमसिंह नगर) में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बड़ी संख्या में आए लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय जनता को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी के साथ नैनीताल लोकसभा से प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाकर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने का संकल्प लिया।'

cm dhami

आपको बता दें कि भाजपा अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। इस वक्त बीजेपी संसद में प्रतिनिधित्व के मामले और पार्टी की सदस्यता के मामले में भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। पार्टी के बड़े नेताओं ने लंबे सफर को याद करते हुए कार्यकर्ताओं की सराहना की है। भाजपा के स्थापना दिवस पर देश-प्रदेश के सभी नेता कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+