Uttarakhand News: सीएम धामी गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के नामांकन में हुए शामिल, कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गाजीपुर लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी पारसनाथ राय के नामांकन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज गाजीपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी पारसनाथ राय के नामांकन में सम्मिलित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने अपना समर्थन एवं आशीर्वाद दिया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा निरंतर प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर है। देवतुल्य जनता का उत्साह, स्नेह एवं समर्थन यह प्रदर्शित कर रहा है कि इस बार गाजीपुर में भारी मतों से कमल खिलाने जा रहा है।'

cm dhami

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गाजीपुर लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी पारसनाथ राय के नामांकन में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+