Uttarakhand News: सीएम धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर किया नमन, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रखर राजनीतिज्ञ, ओजस्वी वक्ता एवं जनप्रिय नेता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चंद्रशेखर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। सिद्धांतनिष्ठ राजनीति का अनुपालन करते हुए राष्ट्र के विकास एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में आपके द्वारा दिया गया योगदान अविस्मरणीय है।'

आपको बता देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जन्म 1927 में उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था। वह एक समाजवादी नेता थे। जिन्होंने कुछ समय के लिए अल्पमत सरकार का नेतृत्व किया था। उनके बेटे नीरज शेखर भाजपा सांसद है और वह इस बार बलिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
चंद्रशेखर ने 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और कांग्रेस के बाहरी समर्थन के साथ जनता दल के एक अलग गुट की सरकार का नेतृत्व किया था।
प्रखर राजनीतिज्ञ, ओजस्वी वक्ता एवं जनप्रिय नेता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चंद्रशेखर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
सिद्धांतनिष्ठ राजनीति का अनुपालन करते हुए राष्ट्र के विकास एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में आपके द्वारा दिया गया योगदान अविस्मरणीय है।
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) April 17, 2024












Click it and Unblock the Notifications