Uttarakhand News: सीएम धामी ने देहरादून में मीडिया सेंटर का किया शुभारंभ, ये नेता भी रहे मौजूद
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लोकसभा चुनाव के लिए मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया है। सीएम धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'देहरादून में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ लोकसभा चुनाव-2024 हेतु मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार के प्रति देवभूमिवासियों का अटूट विश्वास एवं समर्थन उत्तराखण्ड की पांचों लोकसभा सीटों पर एक बार फिर कमल के फूल को खिलाने के लिए तैयार है। इस अवसर पर भाजपा माननीय प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।'













Click it and Unblock the Notifications