Uttarakhand News: सीएम धामी ने देघाट में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा, मतदान के लिए की अपील
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के देघाट में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में जनसभा कर आमजन से मतदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'एक नया अध्याय लिखने को उत्तराखण्ड है तैयार, पांचों सीटों पर खिलेगा कमल फिर एक बार ! देघाट (अल्मोड़ा) में आयोजित जनसभा में सम्मिलित होकर भाजपा के लोकप्रिय नेता लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनता से अपील की।'

उन्होंने आगे लिखा कि 'जन-जन के हृदय में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति असीम स्नेह और प्रेम है जिसे जनता 19 अप्रैल के दिन कमल के बटन को दबाकर व्यक्त करने के लिए तैयार है। उत्तराखण्डवासियों ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन को देखा हुआ है इसलिए यहां की राष्ट्रवादी जनता ने उन्हें हमेशा के लिए सत्ता से बेदखल किया है।'
आपको बता दें कि उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाल रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के देघाट में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में जनसभा कर आमजन से मतदान करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications