Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में शहीद स्थल पर शेड्स के लिए दी वित्तीय स्वीकृति, 66 लाख से होगा निर्माण
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा स्थित शहीद स्थल पर शेड्स के निर्माण के लिए 66 लाख रुपए की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकासखंडवार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपर 5-5 छात्र-छात्राओं को भारत दर्शन-शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में सम्मिलित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। पहले यह संख्या विकासखंडवार 2-2 छात्र-छात्राओं की थी।

मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के घटक बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजनान्तर्गत शहीद दुर्गामल्ल राजकीय महाविद्यालय डोईवाला, हुकम सिंह बोरा बालिका छात्रावास, अल्मोड़ा एवं औ. प्रशिक्षण संस्थान पाईन्स नैनीताल में छात्रावासों के निर्माण हेतु राज्यांश के रूप में 7 करोड़ 64 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।












Click it and Unblock the Notifications