Uttarakhand News: सीएम धामी ने गर्जिया मंदिर में आग की घटना पर जताया दुख, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर, नैनीताल के गर्जिया मंदिर परिसर में स्थित दुकानों में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए जिलाधिकारी से बात कर घटना के कारणों की जांच और राहत कार्यों के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'गर्जिया मंदिर (रामनगर, नैनीताल) परिसर में स्थित दुकानों में आग लगने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस घटना में जिन दुकानदारों को क्षति का सामना करना पड़ा मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। दूरभाष के माध्यम से जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर घटना के कारणों की जांच और राहत कार्यों हेतु निर्देशित किया है।'

cm dhami

बता दें कि उत्तराखंड के रामनगर में स्थित दुनिया के प्रसिद्ध मंदिर गर्जिया देवी में सोमवार को आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह आग मंदिर परिसर में लगी। आग की चपेट में आने से 40 से ज्यादा प्रसाद विक्रेताओं की दुकान जल गई। सूचना मिलने के बाद फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना में अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+