Uttarakhand News: सीएम धामी ने प्रदेश में मिल रहे समर्थन पर जताया भरोसा, लोकसभा चुनाव में जीत का किया दावा
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में चुनाव प्रचार के दौरान समाज के हर वर्ग से मिल रहे जनसमर्थन पर भरोसा जताते हुए लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जनसैलाब उमड़ा अपार, चुनने को फिर मोदी सरकार'
उन्होंने लिखा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण को समर्पित डबल इंजन सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।'

सीएम धामी ने आगे लिखा कि 'प्रदेश भर में चुनाव प्रचार के दौरान समाज के प्रत्येक वर्ग से बड़ी संख्या में मिल रहे जनसमर्थन से मैं आश्वस्त हूँ कि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता 2024 में भी प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा को विजयी बनाने जा रही है।'
आपको बता दे कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशभर में चुनाव प्रचार के दौरान समाज के हर वर्ग से मिल रहे जनसमर्थन पर भरोसा जताते हुए लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया है।












Click it and Unblock the Notifications