Uttarakhand News: सीएम धामी ने अल्मोड़ा में किया रोड़ शो, भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए की अपील
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में बनबसा से टनकपुर तक रोड शो कर जनसभा को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रचंड जीत की ओर अग्रसर ! अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में बनबसा से टनकपुर तक रोड शो किया।'

उन्होंने लिखा कि 'इसके पश्चात् टनकपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए देवतुल्य जनता से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।'
सीएम धामी ने आगे लिखा कि 'इस दौरान उमड़ा जनसैलाब भाजपा की प्रचंड विजय का द्योतक है। मुझे विश्वास है कि देवभूमि उत्तराखण्ड की राष्ट्रवादी एवं विकास को प्राथमिकता देने वाली जनता 19 अप्रैल के दिन कमल का बटन दबाकर एक बार फिर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार पर अपना विश्वास व्यक्त करेगी।'
आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में बनबसा से टनकपुर तक रोड शो कर जनसभा को संबोधित किया है।












Click it and Unblock the Notifications