Uttarakhand News: सीएम धामी ने नाचनी में पदयात्रा कर प्रत्याशी के लिए मांगे मत, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के नाचनी में पदयात्रा में शामिल होकर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को जिताने की अपील की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'नाचनी, पिथौरागढ़ में आयोजित पदयात्रा में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की। सीमांत क्षेत्र नाचनी की जनता से मिले असीम प्रेम एवं अपार जनसमर्थन से अभिभूत हूँ।'

cm dhami

उन्होंने लिखा कि 'इसके उपरांत आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देवतुल्य जनता के समक्ष रखते हुए फिर एक बार डबल इंजन सरकार चुनने का आह्वान किया।'

सीएम धामी ने आगे लिखा कि 'निश्चित तौर पर पिथौरागढ़ की देवतुल्य जनता उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु भाजपा सरकार चुन कर परिवारवाद, भ्रष्टाचार एवं तुष्टिकरण की मानसिकता से ग्रसित कांग्रेस पार्टी को पुनः बाहर का रास्ता दिखाने को तैयार है।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाल रखी है। सीएम धामी प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित कर लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के नाचनी में पदयात्रा में शामिल होकर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को जिताने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+