Uttarakhand News: सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की दी बधाई, बदरी विशाल से की यह कामना
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु बदरी विशाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूँ।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो गए हैं। सातवें चरण का मतदान जारी है। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। उत्तराखंड में मतदान होने के बाद बीजेपी नेताओं अन्य राज्यों में जाकर प्रचार किया है। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications