Uttarakhand News: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को पंचायती राज दिवस की दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को पंचायती राज दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आधुनिक एवं सशक्त ग्राम पंचायतें विकसित भारत की शानदार तस्वीर पेश करती हैं। हमारी डबल इंजन सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायतों को सशक्त बनाने के अपने संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। त्रिस्तरीय पंचायतें स्वावलंबी व स्वायत्त हों इसके लिए सरकार कृत संकल्पित है। पंचायतों को ई-स्वरूप देकर सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।'

आपको बता दें कि हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। भारत में पंचायती राज मंत्रालय हर साल इसका आयोजन करता है। यह उस ऐतिहासिक दिवस की याद में मनाया जाता है। जब 1993 में 73वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू हुआ था।
केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने इस दिवस के उपलक्ष में 24 अप्रैल को विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें मुख्यतः 73वें संविधान संशोधन के तीन दशकों के बाद स्थानीय स्तर पर शासन के बारे में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पंचायती राज प्रणाली ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अपनी राय व्यक्त करने और विकास और सशक्तिकरण का हिस्सा बनाकर उनके उत्थान में मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications