Uttarakhand News: सीएम धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को दी जन्मदिन की बधाई, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'गोवा राज्य के माननीय मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बदरी विशाल से आपके सुदीर्घ, सुयशपूर्ण एवं आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।'

आपको बता दें कि प्रमोद पांडुरंग सावंत राजनीतिज्ञ होने के साथ आयुर्वेद चिकित्सक भी हैं। प्रमोद सावंत साल 2019 से गोवा के 11वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को मापुसा गोवा में हुआ था। उन्होंने कोल्हापुर में गंगा एजुकेशन सोसाइटी के आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज से बैचलर आफ आयुर्वेद मेडिसिन और सर्जरी की डिग्री और पुणे के तिलक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ सोशल वर्क की स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 2008 में भारतीय जनता पार्टी के साथ की थी।












Click it and Unblock the Notifications