Uttarakhand News: सीएम धामी ने उत्तराखंड भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को दी बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों अल्मोड़ा, नैनीताल एवं टिहरी से अजय टम्टा, अजय भट्ट एवं माला राज्य लक्ष्मी शाह जी को भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित तौर पर देवभूमि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों पर मुहर लगाते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी।'
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 195 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में उत्तराखंड के भी तीन प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के तीनों प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।













Click it and Unblock the Notifications