Uttarakhand News: सीएम धामी ने सातवें चरण में मतदान के लिए की अपील, लोकतंत्र को लेकर कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'पहले मतदान, फिर जलपान। लोकसभा चुनाव के सातवें व आखिरी चरण में आप सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग कर आत्मनिर्भर, समृद्ध व शक्तिशाली भारत के संकल्प को पूर्ण करने वाली सक्षम सरकार चुने।आपके एक वोट की ताकत से विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो गए हैं। सातवें और आखिरी चरण का मतदान जारी है। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। उत्तराखंड में मतदान होने के बाद बीजेपी नेताओं अन्य राज्यों में जाकर प्रचार किया है। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications